थाना अनपरा पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



थाना अनपरा पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

राम प्रताप 

सोनभद्र / पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं  अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 26.02.2025 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-36/2025 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम से सम्बंधित एक नफर वांछित अभियुक्त योगेश सिंह विशेन पुत्र रावेन्द्र सिंह विसेन निवासी कुशियारी कुबरी थाना बहरी जिला सिधी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया । 

 


गिरफ्तार अभियुक्त-

योगेश सिंह विशेन पुत्र रावेन्द्र सिंह विसेन निवासी कुशियारी कुबरी थाना बहरी जिला सिधी मध्य प्रदेश ।



गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-

1. प्रभारी निरीक्षक शिवप्रतापत वर्मा थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

2. उ0नि0 राजेश कुमार सिंह थाना अनपरा  जनपद सोनभद्र ।

3. हे0का0 विनोद कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

4. हे0का0 विपिन जायसवाल थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

5. का0 मनीष भारती थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

6. का0 पवन कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।