थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा, 65 राशि गोवंश (बैल 26 राशि, गाय 16 राशि, बछड़ा 10राशि, बछिया 13 राशि) किया गया बरामद



थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा, 65 राशि गोवंश (बैल 26 राशि, गाय 16 राशि, बछड़ा  10राशि, बछिया 13 राशि)  किया गया बरामद 

राम प्रताप 

सोनभद्र / पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा चलाये जा रहे गोवध/पशुक्रुरता निवारण अधिनियम अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी सदर/घोरावल के नेतृत्व में दिनांक 27.02.2025 को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा अंजान के डेरा के जंगल से 65 अदद राशि गोवंश (बैल 26 राशि, गाय 16 राशि, बछड़ा  10राशि, बछिया 13 राशि)  बरामद किया गया। घने जंगल व भोगौलिक परिस्थितियों पहाड़ झाड़ी , झाड़ व घना जंगल का लाभ उठाते हुए अभियुक्त मौके से फरार हो गये हैं। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामपुर बरकोनिया पर *मु0अ0सं0-16/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम* का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । 



*बरामदगी का विवरण-*

65 अदद राशि गोवंश (बैल 26 राशि, गाय 16 राशि, बछड़ा  10राशि, बछिया 13 राशि)   बरामद


*नाम पता वांछित अभियुक्तगण का विवरण–* 

1.रामभरत पनिका पुत्र स्व0 रुपनाथ पनिका उम्र करीब 24 वर्ष निवासी मच्छरमारा थाना कोन जनपद सोनभद्र । 

2.राजेन्द्र पनिका पुत्र स्व0 गुलाब पनिका उम्र करीब 30 वर्ष निवासी मच्छरमारा थाना कोन जनपद सोनभद्र । 

3.मुन्तजीर उर्फ मुमताजी अली पुत्र नजीरुद्दीन निवासी ग्राम हरभोग थाना अधौरा जनपद भभुआ बिहार उम्र करीब 39 वर्ष । 



*अभियुक्त मुन्तजीर उर्फ मुमताजी अली का अपराधिक इतिहास-*

1.मु0अ0सं0 33/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।

2.मु0अ0सं0 01/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकला (निवारण) अधिनियम 1986 थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।

3.मु0अ0सं0 – 16 / 2025 धारा- 3/5ए/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना रामपुर बरकोनिया, सोनभद्र ।



*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 

1. थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।

2. उ0नि0 सरीमन सोनकर थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र । 

3. हे0का0 नरेन्द्र सिंह यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।

4. का0 ओमप्रकाश (पीआरवी 3093) थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।

5. का0 मुनेन्द्र कुमार सिंह (पीआरवी 3093) थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र ।