विधायक खेल महाकुंभ 2024-25 का पांचवा दिन
राम प्रताप
सोनभद्र। सोमवार को विधायक खेल महाकुंभ 2024-25 के पांचवे दिन क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला डा0 HP सिंह क्रिकेट एकेडमी और 11 वारियर्स के बीच, थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज सत्येंद्र राय के द्वारा टॉस करा कर मैच का शुभारंभ किया गया, 11 वारियर्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन ही बना सकी, डा0 HP शिंह टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए अंशु चौबे व प्रियांशु चौबे ने अपने 3 ओवर के स्पेल में तीन, तीन विकेट चटकाए, जवाब में डा0 HP सिंह की टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए मात्र 13.3 ओवर में ही 6 विकेट से मैच को जीत लिया, डा0 HP सिंह क्रिकेट एकेडमी की तरफ से प्रदीप चौबे ने 11 गेंद का सामना करते हुए 17 रन और प्रियांशु चौबे जी ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 10 गेंदों पे 31 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई, डा0 Hp सिंह क्रिकेट एकेडमी टीम के तरफ से ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले प्रियांशु चौबे को, भाजपा के पूर्व MLC केदार नाथ सिंह के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, रमेश मिश्रा, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
