समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न

 


समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक संपन्न 

अमर नाथ शर्मा      

सोनभद्र/ समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हर माह की तरह बैठक आहूत की गई । बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी ने किया।    बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन का रीड होता है । हम समाजवादी पार्टी के एक-एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि आप लोग क्षेत्र में जाकर संगठन को मजबूत करें और ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुनने का काम करें जिससे हम जनमानस की समस्या को दूर किया जा सके ।                                  बैठक को संबोधित करते हुए सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि आज संगठन का ही देन है कि हम आज सांसद बने हुए हैं । हमारा कर्तव्य है कि हम संगठन के हित के लिए हर समय तैयार हैं और उनके दुख दर्द में शामिल रहेंगे और लोकसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित जनमानस का हम उनकी समस्याओं को सुनने का काम करेंगे और उनकी समस्याओं को सदन तक उठाने का काम करेंगे ।                               बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि हम लोगों की जिम्मेदारी है कि संगठन को मजबूत करें और हर जन मानस की समस्याओं को सुनने का काम करें ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने का काम किया और  जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर समाज को आगे बढ़ने का काम किया और हमेशा उनकी लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर रहते हैं ।                         बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव अरविंद कुमार गौड़ वेदमानी शुक्ला राम प्यारे सिंह पटेल अनिल प्रधान अशोक पटेल डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल रमेश सिंह यादव विजय शंकर जायसवाल रमाशंकर यादव सुरेश यादव रमेश कुमार वर्मा बाबूलाल यादव गीता गौर परमेश्वर यादव त्रिपुरारी गौड़ अवध नारायण यादव पवन पटेल बबलू धागर सत्यम पांडे  फारूक अली जिलानी कृपा शंकर चौहान परब्रह्म सिंह सरदार रमजान अली सुनील पवार चंद्र भूषण यादव जयप्रकाश मौर्य मणि चंद कनौजिया अभिषेक प्रजापति संतोष पासवान  शिवनारायण चौहान सनी पटेल नामवर कुशवाहा राजेश विश्वकर्मा राम सजीवन अहीर विमलेश पटेल राजेंद्र यादव रामेश्वर भाई पटेल बुद्धि नारायण यादव जितेंद्र बियार प्रमोद यादव बाबू हाशमी जगत पटेल लाल बहादुर पाल धर्मेंद्र मौर्य श्रीनाथ भारती जगत पटेल अजय यादव शिव कुमारी अवधेश मिश्रा सूरज मिश्रा पवन बलवंत यादव जितेंद्र संजय पासवान राजमणि यादव जमुना यादव के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।