थाना अनपरा पुलिस ने 01 नफर गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद



थाना अनपरा पुलिस ने 01 नफर गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद 

राम प्रताप 

 सोनुभद्र /पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 24.12.2023 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा  मुखबिर की सूचना पर पूर्वी परासी पोखरे के पास से अभियुक्त अशोक कन्नौजिया पुत्र शिव सम्पत राम कन्नौजिया निवासी बैसवार धर्मशाला पश्चिमी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 किलो 700 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0 - 215/2023 धारा - 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*

1. अशोक कन्नौजिया पुत्र शिव सम्पत राम कन्नौजिया निवासी बैसवार धर्मशाला पश्चिमी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

*अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास –*

1.मु0अ0सं0 - 134/2018 धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट ।

2.मु0अ0सं0 - 215/2023 धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट ।

*बरामदगी का विवरण -*  

1.01 किलो 700 ग्राम नाजायज गांजा ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –*

1. उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

3. का0 समर बहादुर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

4. का0 विकास राज पाण्डेय, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।