पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त धूमा प्रधान को गया गिरफ्तार

 


पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त धूमा प्रधान को गया गिरफ्तार

  उपेंद्र तिवारी 

दुद्धी|पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-70/2022 धारा 409 भादवि व 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त धूमा ग्राम पंचायत के प्रधान रामप्रसाद यादव पुत्र इन्द्रदेव प्रसाद यादव निवासी ग्राम धूमा, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

 रामप्रसाद यादव पुत्र इन्द्रदेव प्रसाद यादव निवासी ग्राम धूमा, थाना विण्ढमगंज का 

आपराधिक इतिहासमु0अ0सं0-124/2019 धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना विण्ढमगंज,मु0अ0सं0-125/2019 धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना विण्ढमगंज,मु0अ0सं0-126/2019 धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना विण्ढमगंज,मु0अ0सं0-70/2022 धारा 409 भादवि व 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, थाना विण्ढमगंज में दर्ज है |

 अभियुक्त के गिरफ्तार करने वाले टीम में उ0नि0 अफरोज आलम,हे0का0 अजीत राय, का0 अजीत पाल मौजूद रहें|