राजगढ़ धनरौल बांध खुला पानी के लिए किसान परेशान
रविंद्र सिंह
राजगढ़/मीरजापुर
राजगढ़ क्षेत्र में सोनभद्र से निकली धनरौल बांध का पानी 17 अक्टूबर को खुला। राजगढ़ क्षेत्र में 20 अक्टूबर को पानी आया ।सेमराबरहो रजवाहा सर पानी आ गया।लेकिन नहरों में दिन में पानी सप्लाई रोक दी जा रही है। और रात करीब 9:00 बजे खोला जा रहा है। और सुबह 8:00 बजे बंद कर दिया जा रहा है। जिससे किसानों की फसल सूख रही है। क्षेत्र के जगदीश सिंह पप्पू सिंह कृष्ण कुमार सुनील कुमार शांति देव सिंह बाबू नंदन सिंह आशीष कुमार सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग नहरे को नहीं खोल रहा है। नहरे दिन में नहीं खुल रही है। केवल रात्रि 9:00 बजे नेहरू को खोला जा रहा है। उसके बाद सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास नहर को बंद कर दिया जा रहा है। हर नहर पर तैनात गार्ड के द्वारा बताया गया कि ऊपर से आदेश है। पटेहरा और मड़िहान रेंज में पानी को पहुंचना है। लेकिन राजगढ़ क्षेत्र के किसान पानी बिना फसल सूख रही है। जिससे किसान काफी नाराज हो गए हैं। क्या राजगढ़ के क्षेत्र को पानी नहीं मिलेगा। दिनभर नहरो को बंद करें रखवाली की जा रही है। और रात में भी रखवाली की जारी है। अगर कोई किस नहर खुलवाने नहीं दिया तो वह नहर खुलने वाली नहीं है काफी प्रयास के बाद नहर को खोल रहे हैं किसानों ट्रैक्टरों से जाकर नहर खुलवा रहे हैं जिससे सिंचाई विभाग का दोहरा रहे देखने को मिल रहा है।