राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर कस्बे में शोक सभा का हुआ आयोजन, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
सोनभद्र/दुद्धी/अमर नाथ शर्मा/ पुर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राजपाल राजस्थान के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही नगर वासियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई इसी क्रम में आज दुद्धी के संकट मोचन मंदिर तिराहे पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी राजनीतिक दल के लोग धार्मिक संगठन सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे जिसमें स्वर्गीय कल्याण सिंह के ऐतिहासिक देश/प्रदेश के प्रति लिए गए निर्णय को बताया गया एवं उनकी जीवनी पर प्रकाश डाली गई उपस्थित सभी लोगों ने इस निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर महान जननायक एवं दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से कामना किया गया ईश्वर उनको अपने चरणों में स्थान दे नगर अध्यक्ष कुमार अग्रहरी व्यापार मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह ,दिनेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता ,अवधेश जयसवाल ,रामेश्वर राय, सुरेंद्र अग्रहरी स्वतंत्र पत्रकार समिति के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र तिवारी ,कमलेश सिंह कमल पंकज अग्रहरी, प्रेम नारायण मोनू सिंह कुमार कुंदन, नंदू जोहरी ,प्रेमचंद यादव एडवोकेट कृष्णा गुप्ता एडवोकेट , लल्लन कसेरा ,संदीप गुप्ता सहित सैकड़ों लोग शोक सभा में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश अग्रहरी के द्वारा किया गया।।