ई चालान के माध्यम से जमा होगी जमानत राशि
दुद्धी/ उपेंद्र तिवारी|त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए जमानत राशि जमा करने के लिए ऑनलाइन ई चालान से धनराशि जमा करने का प्राविधान किया है | इसके लिए उम्मीदवारों को rajkosh.up.nic.in साइट पर जाकर पे विदआउट रजिस्ट्रेशन को सेलेक्ट करना है इसके बाद डिपार्टमेंट PCV-8443सिविल जमा पंचायत चुनाव को सेलेक्ट करना है तथा नीचे के प्रत्येक कालम में विवरण भरने के बाद कैप्चा के उपरांत सबमिट कर देना है| उक्त आशय की जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि जमानत राशि जमा करने का कार्य किसी भी सहज जनसेवा केंद्र पर करवाया जा सकता है|