चुनाव को लेकर पुलिस ने झारखंड बार्डर पे किया संघन काम्बिंग कर लगाया जन चौपाल
कोन/मुन्ना लाल जायसवाल/पचायत चुनाव व नक्सलियो की आशंका के बाद मुहम्मद अरशद ने झारखंड व बिहार बार्डर पे सघन काम्बिंग कर लगाया जन चौपाल। मुहम्मद अरशद ने जंगलों को खंगाला तथा संदिग्धों से पूछताछ कर ग्रामीणो को भी जागरूक किया। चाचीकला चौकी इंचार्ज मुहम्मद अरशद ने पुलिस व पीएसी जवानो के साथ झारखंड व बिहार सीमा से सटे चाचीकला, मझिगवा के जंगलो मे काम्बिंग कर सर्च अभियान चलाया। उन्होने जंगल से सटे इलाको मे रहने वाले लोगो से नक्सली गतिविधियो की जानकारी लिया।
आपको बताते चले कि बार्डरो पर नक्सलियो के मुवमेन्ट व हलचल की संभावनाओ को देखते हुए पुलिस और सेना के जवानो द्वारा उनके हर मनसूबे पर पानी फेरने हेतु बार्डरो पर चहल कदमी करते हुए ये काम्बिंग किया गया। वही सघन काम्बिंग होने से बार्डर स्थित गाव मे लोगो ने राहत की सांस लिया। मुहम्मद अरशद ने उन्हे ऐसी किसी भी मुवमेन्टो के होने पर जानकारी देने की अपील की है ताकि वहा के लोग भयमुक्त रह सके। ग्रामीणो को संबोधित कर कहा कि चुनाव मे निष्पक्ष वोट करे किसी के प्रलोभन मे आने की जरूरत नही है। कोइ भी प्रत्याशी अगर किसी को लालच देता है या डरा धमका कर अपने पक्ष मे वोटिंग कराने का प्रयास करता है तो तत्काल इसकी सुचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होने कहा किसी के बहकावे मे न आये। पुलिस सदैव उनके साथ है। ग्रामीणो को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति कही दिखाई देता है तो उसके बारे मेें तत्काल चाचीकला चौकी को सूचित करे। सूचना देने वालो का नाम पता गोपनीय रखा जायेगा।