Sonebhadranews

 


उप जिलाधिकारी द्वारा नामांकन स्थल का निरीक्षण एवं इंडियन बैंक शाखा दुद्धी पर " 2 गज दूरी मास है जरूरी " का पाठ पढ़ाया                                               

 दुद्धी /उपेंद्र तिवारी/ तहसील मुख्यालय अंतर्गत आज उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव ब्लॉक दुद्धी मुख्यालय पर नामांकन स्थल का निरीक्षण किया और ब्लॉक कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए दीया, साथ ही उप जिलाधिकारी इंडियन बैंक शाखा दुद्धी वैश्विक महामारी करोना के गाइडलाइन के अनुपालन कराए जाने के संदर्भ में सोशल डिस्टेंस 2 गज दूरी मास्क है जरूरी का पाठ पढ़ाते हुए बैंक कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश कर जन जागरूक किया,  उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी  के द्वारा लगातार गांव,नगर, शहर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सहभाग करने वाले प्रत्याशियों से लेकर अस्पताल,बैंक, व सार्वजनिक स्थलों पर जन  जागरूकता फैलाकर चुनाव आचार संहिता एवं वैश्विक महामारी कोरोना के गाइडलाइन का पालन शासन के निर्देश अनुसार कराए जाने को लेकर सराहनीय पहल की जा रही है,  जिसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और लोगों के अंदर जागरूकता देखने को मिल रही है,