Sonebhadranews

 


28 मार्च 2021 को  श्री संकटमोचन मन्दिर होगा फ़ाग उत्सव, जुटेंगे कई मशहूर फाग मण्डली 

दुद्धी/उपेंद्र तिवारी/ 28 मार्च 2021 दिन रविवार को दुद्धी के ऐतिहासिक श्री संकट मोचन मंदिर पर परंपरागत रूप से होने वाले फाग उत्सव का पुनः आयोजन सुनिश्चित किया गया है। श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित फाग उत्सव कार्यक्रम में स्थानीय व पड़ोसी गांव, शहर और राज्य के फाग मंडली की टोली यहां अपनी मनमोहक प्रस्तुति से लोगों को आनंदित करती रही है। इस बार भी स्थानीय मंडली के अलावा पड़ोसी प्रांत और आसपास क्षेत्रों के प्रमुख फाग मंडलियों की टोली फाग उत्सव में अपनी प्रस्तुति देने के लिए आ रही है। आयोजक श्री रामलीला कमेटी दुद्धी ने सभी फाग प्रेमियों से आग्रह किया है कि 28 मार्च 2021 दिन रविवार को श्री संकट मोचन मंदिर चौक दुद्धी पर आयोजित फाग उत्सव में सम्मिलित होकर परंपरागत रूप से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का आनंद लें। साथ ही  कोविड-19 नियमों का भी पालन करें। बता दें इस बार होली 29 मार्च 2021 दिन सोमवार  को है। दुद्धी की यह परंपरा रही है कि होली से 1 दिन पूर्व होलिकादहन के दिन श्री संकट मोचन मंदिर पर फाग उत्सव का आयोजन श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में होता चला आ रहा है। इस बार भी यह कार्यक्रम 28 मार्च 2021 दिन रविवार को सुबह 10 बजे से आयोजित है। इस आशय की जानकारी श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री आलोक अग्रहरि व अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से दी है।