Sonebhadranews



थाना शाहगंज पुलिस द्वारा जंगबहादुर इंटर कालेज शाहगंज के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई

सोनभद्र /अमर नाथ शर्मा/ आज दिनांक 22-01-2021 को ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2021’’ के अंतर्गत आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के क्रम में थाना शाहगंज  पुलिस द्वारा जंगबहादुर इंटर कालेज शाहगंज में  छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए उन्हे यातायात नियमों का पालन करने व अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की गयी।