प्रियंका गांधी जी के द्वारा भेजा गया खाद्यान्न किट को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के पदाधिकारियों द्वारा ग्रामीण में वितरण किया गया
सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी आदरणीय प्रियंका गांधी जी के द्वारा भेजा गया खाद्यान्न किट को जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह के निर्देशानुसार जिला महासचिव बद्री सिंह गौड़ , जिला सचिव बाबूलाल पनिका एवं जिला उपाध्यक्ष सेतराम केशरी कांग्रेस (वि०वि०) के नेतृत्व में चोपन ब्लॉक के न्याय पंचायत जूगैल के ग्राम खरहरा में असहाय गरीब लोगों में खाद्यान्न किट वितरण किया गया । इस दौरान बद्री सिंह गोड़,बाबूलाल पनिका सेतराम केशरी, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेश तिवारी, संतोष सिंह नेताम, भल्लू जी, मनोज कुमार यादव ,सूरज प्रसाद भारती , बिंदु भारती , संदीप नारायण गुप्ता , लालता प्रसाद भारती , रामपति ,लोरिक यादव, हरिलाल , हुबलाल,विनोद यादव राम सुभग, बृजेश कुमार , कमली ,हीरावती,मीरा ,जगवंती, फूलवती ,रामधनी ,गौरी , सीताराम, धर्मजीत ,विश्वनाथ, संतोष गुप्ता ,रमेश भारती ,आदि कांग्रेस जनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।