Sonebhadranews




2 महीने से जला ट्रांसफार्मर कांग्रेसियों की पहल पर 2 दिन में बदला गया 

सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ काग्रेस जिला महासचिव बद्री सिंह गोड़ एवं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सेतराम केशरी (वि०वि०) के नेतृत्व में ब्लाक चोपन के ग्राम बड़गवां टोला देवनई में कांग्रेश संगठन सृजन को लेकर एक बैठक हुई बैठक में कांग्रेस की नीतियों के बारे बताया गया एवं संगठन की मजबूती के लिए ग्रामीणों के साथ चर्चा हुई है वही बरगवां के टोला देवनई में 2 महीने से जला हुआ बिजली का ट्रांसफार्मर कांग्रेसियों की पहल पर 2 दिन में बदला गया जिससे ग्रामीण अंधेरे से उजाले में आकर के कांग्रेस को धन्यवाद देते हुए ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं कांग्रेश जिला महासचिव बद्री सिंह गोड़ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हम आदिवासी ग्रामवासी गरीबों के साथ रही है और हमेशा रहेगी आप सभी आदिवासी ग्रामीणों को कांग्रेस का साथ देकर कांग्रेश पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे। वहीं कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सेतराम केसरी ने कहा कि BJP सरकार हमेशा गरीबों का शोषण करते आई है और कर रही हैं अब आदिवासी ग्रामीणों को इस पर विचार करने की जरूरत है और कांग्रेस पार्टी का साथ देने की जरूरत है और कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब मजलूमो  की लड़ाई लड़ते आई है ,लड़ रही है, और लड़ते रहेगी। जिससे ग्रामीणों में कांग्रेस के प्रति एक ऊर्जा का उदगार हुआ और लोगों ने कांग्रेस जिंदाबाद का नारा लगा कर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोड़़ एवं कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को कहा  तदोपरांत कांग्रेस जिला महासचिव बद्री सिंह गोड़ ने आदिवासी ग्रामीणों को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करते हुए आदिवासी ग्रामीणों को सम्मानित किया। बैठक में जवाहिर, अमरनाथ, पेरावन, रामभरोष, शिवमूरत, बूल्लू, विजय शंकर, हाकिम, बिंदु, शांति, साकली, पुष्पा, कोरहिया,दसोदिया, आदि दर्जनों  ग्रामीण उपस्थित रहे