Sonebhadranews

 


प्रतिबंधित पशु  के साथ जघन्य अपराध होने की गांव में चर्चा ,पुलिस पूछताछ में जुटी

 सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ दुद्धी अमवार चौकी क्षेत्र के कोरची गांव में शनिवार की  रात्रि प्रतिबंधित पशु के साथ जघन्य अपराध होने की जानकारी मिलने पर रविवार शाम गांव में चर्चा का विषय बन गया जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान गम्भीरा प्रसाद ने अपने विश्वस्त लोगो के साथ अपराध के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला गांव के ही दो व्यक्तियो ने  घटना को अंजाम दिया है जब उन दोनों से ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने पूछ ताछ की तो दोनों ने घटना को अंजाम देने की बात ग्रामीणों की बीच कबूला  जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान ने स्थानीय पुलिस को दी के उपरांत कोरची तिराहे पर पहुची पुलिस ने दोनों सन्दिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ले आयी और घटना की सच्चाई की जानकारी लेने में जुटी रही।