ग्राम सभा बहुअरा का 20 दिनों से जला ट्रांसफार्मर, नहीं बदला गया, पेय जल संकट
रिपोर्ट - जितेन्द्र कुमार मौर्य मधुपुर सोनभद्र
विद्युत उपकेंद्र पसही के केकराही फीडर अंतर्गत बहुअरा गांव मे 20 दिन पूर्व जला ट्रांसफार्मर नही बदले जाने से पेय जल संकट गहरा गया है। आधा गांव अंधेरे में जीवन यापन करने के लिए मजबूर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बहुअरा प्राथमिक विद्यालय पोखरे के पास लगा ट्रांसफार्मर लगभग 20 दिन पूर्व अचानक जल गया, जिसकी ग्रामीणों के द्वारा आन लाइन सूचना भी दी गई। परन्तु ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हुई, प्रदेश सरकार के फरमान जारी के बावजूद 24 घंटे कौन कहे। अब तक लगभग 20 दिन बीतने को है। ट्रांसफार्मर नही बदला गया। गांव के लोगों ने बताया कि 25kv ट्रांसफार्मर जलने से पानी की गंभीर समस्या के साथ उमस भरी गर्मी से लोग ब्याकुल होकर उल्टी करने लग रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को भी पेय जल की विकट समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों की मानें तो यदि 2 दिन में ट्रांसफार्मर नही बदला गया तो हम सब ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगें जिसकी जिम्मेदारी सम्बंधित लोगों की होगी।
