Sonebhadranews

 


अवैध बालू का खनन व परिवहन करते एक ट्रैक्टर को वनविभाग की टीम ने पकड़ा

विंढमगंज /उपेंद्र तिवारी/  स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली मलिया नदी व कनहर नदी से आए दिन अवैध बालू का खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है जहां एक ओर स्थानीय प्रशासन व वन विभाग की टीम संबंधित अधिकारियों के मौजूदगी व निगरानी में परिवहन करने वाले रास्ते को गहरी खाई के रूप में खोद कर जहां आवागमन बाधित कर देते हैं उनके जाते हैं ये खनन माफिया उक्त गहरी खाई को पाटकर के पुनः अवैध बालू का खनन व परिवहन करने में मसगुल होकर मालामाल हो जाते हैं इसी क्रम में आज थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि रेंजर विंढमगज बिजेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा सेलफोन से अवगत कराया गया कि ग्राम पतरिहा टावर के उत्तर मलिया नदी में एक ट्रैक्टर ट्राली बालू अवैध खनन करके परिवहन करते हुए वनविभाग के स्टाफ के लोग पकड़े है आप अपने दरोगा सिपाही  को मौके पर भेज दीजिए इस सूचना पर  उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह व हेड कांस्टेबल राकेश यादव व कांस्टेबल अमित पाल को मौके पर भेजा गया। मौके पर वन विभाग के लोगों द्वारा एक ट्रैक्टर ट्राली मय बालू पकड़ा हुआ मिला। ट्रैक्टर का चालक मौके से भाग गया था उक्त ट्रैक्टर को वन दरोगा दिलीप सिंह द्वारा चलाकर थाना विंढमगज थाने लाया गया। ट्रैक्टर ट्राली मय बालू को कानुनी कार्यवाही करते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु खनन विभाग को सूचना दी गई है प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों अनुसार किसी भी सूरत में इलाके में अवैध खनन व परिवहन नहीं होने दिया जाएगा स्थानीय पुलिस व वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से मिलकर छापेमारी करके अवैध खनन व परिवहन में लिप्त बालू माफियाओं को चिन्हित करने का काम कराया जा रहा है