Sonebhadranews

 


जिस खेत पर आदिवासी कर रहे हैं खेती, उस पर किसी और का दावा क्यों- विजय सिंह गोंड़

सोनभद्र/अमर नाथ शर्मा/ दुद्धी स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के नगवां गांव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बैठक कर ग्रामीणों की सुनी समस्याओं पर आवाज किया बुलंद। सपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के नगवां गांव में पहुँचकर स्थानीय मुद्दों पर विचार सुनकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जमीनी हकीकत को कभी भी बदलने नही दिया जाएगा। भ्रमण के दौरान नगवां चौराहा प्राथमिक विद्यालय के समीप बैठकर धारा 20 की जमीन पर हो रहे कब्जे को लेकर चर्चा किया गया। बैठक के दौरान नगवां गांव के निवासी राजनारायण खरवार, रामनारायण खरवार, धनुकधारी खरवार, सोनू सिंह खरवार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि नगवां गांव के कांनागड़ा टोला में आदिवासी के धारा 20 के कब्जे वाले जमीन पर सिचाई विभाग द्वारा जमीन अधिग्रहण किये जा रहे हैं। जो गांव के दर्जनों किसानों का जमीन है। कालोनी बनाये जाने वाले जगह का कभी पैमाइश भी नही किया गया है अभी तक और हमारे जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री/विधायक विजय सिंह गोंड़ ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकार आदिवासी जनजातियों के अधिकारों पर राज किया है। आज गांव में दर्जनों ग्रामीणों का जमीन जबरजस्ती कब्जा किया गया है। इसकी पड़ताल कर जमीन को मुक्त कराने में लड़ाई लड़ी जाएगी। जो इस गांव में वनाधिकार कमेटी ने 383 दावा में मात्र 19 लोंगो को भूमि अधिग्रहण करने की अनुमति मिली वो भी विस्वा के हिसाब से अनुमति मिला है। यह समस्त मामला धारा 20 के मामले में विवाद हुए हैं। जबकि सत्ताधारी नेता इस गांव को गोद लिए पर कोई काम नही किये। इस बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम, वन समिति अध्यक्ष देव कुमार, बबई सिंह मरकाम, हरिशंकर यादव, ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए उनके हर समस्याओं पर खरा उतरने का आस्वासन दिया। इस दौरान गौस मु0 खान, दीपक जौहरी, नीरेंद्र सिंह गोंड़, धर्मजीत खरवार,जय कुमार,फुलकेश्वर खरवार, नेपाली,ईश्वर प्रसाद,बाबू लाल,लाल बहादुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।